फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखने को लेकर विवाद के बाद फंदे पर लटका मिला पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अमीनगर सराय। सिंघावली थाना क्षेत्र के गांव पिलाना में पति-पत्नी में टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला के मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर गांव की सरिता (23) की शादी फरवरी 2021 में पिलाना गांव के युवक काले से हुई थी। विवाहिता का पति काले मजदूरी करता है। सरिता शनिवार शाम टीवी देख रही थी। जिसका पति काले ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी पाकर सरिता के मायके वाले भी पहुंच गए और पति व ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। सरिता के पिता सोमपाल व चाचा कंवरपाल ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। अब उसकी हत्या कर दी। वहीं, थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें