-महिला ने एसपी को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। जिसे देवर ने शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।
आरोप लगाया कि दस मई को दुष्कर्म के बाद वह अपने मायके आ गई और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसका पति वहां आया तो उसे भी घटना के बारे में बताया। आरोप लगाया कि घर वापस जाने पर पति और देवर के बीच झगड़ा हुआ। जिन्होंने उसके पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद उसके पति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर में रखी नकदी, जेवर समेत अन्य सामान भी निकाल लिया गया। अब जेठ से दोबारा शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।