फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच माह बाद दरोगा की पत्नी की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की भारभानिया पट्टी निवासी यूपी पुलिस के दरोगा की पत्नी की बुधवार को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। पांच माह पहले ही दरोगा की शादी हुई थी।
विज्ञापन

भारभानिया पट्टी निवासी मनीष चौधरी ने बताया कि उसका छोटा भाई राहुल यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। फिलहाल उसकी तैनाती मैनपुरी देहात में है। बताया कि भाई की पत्नी 29 वर्षीय अलका पांच मई को कोरोना संक्रमित हो गई थी। जिसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को अलका ने दम तोड़ दिया। कस्बा निवासी मैनेजर प्रवीण कुमार, ईश्वर सिंह, बिल्लू आदि ने शोक जताया है।
लहचौड़ा में बुखार से सात साल के मासूम की मौत
चांदीनगर। जानलेवा बुखार अब मासूमों की जिंदगी भी लील रहा है। लहचौड़ा गांव में जानलेवा बुखार के चलते एक मासूम की मौत हो गई। पांच दिन पूर्व बालक की मां की भी बुखार से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें