फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में कोल्ड ड्रिंक से लोगों ने बनाई दूरी, कारोबार ठप कर रहा परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना के चलते वैसे तो सभी कारोबार प्रभावित हुए हैं, लेकिन सर्वाधिक झटका शीतल पेय और आइसक्रीम के कारोबार को लगा है। यह दूसरा साल है, जब सबसे ज्यादा मांग वाले सीजन में काम बंद हो गया है। एक तो बाजार बंद, दूसरे लोग भी इन उत्पादों से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक कंपनियां सामान्य दिनों में वेटिंग देती थी। अब इनकी बिक्री आधी से भी कम रह गई है। सहालग को लेकर असमंजस की स्थिति के चलते भी कारोबार प्रभावित है। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम की सबसे ज्यादा डिमांड नेहरू मूर्ति, गुराना रोड चौपाल, गांधी रोड, संजय मूर्ति, आजाद नगर, आवास विकास, अर्जुनपुरम, घटटा बाजार, दिल्ली रोड सहित जनपद के नगरीय व देहात क्षेत्रों में सबसे अधिक होती थी।
नींबू व नारियल पानी बना पसंद
बड़ौत। कोरोना काल में कोल्डड्रिंक्स से लोगों ने अब दूरी बना ली है। लोगों की पहली पसंद अब नींबू पानी व नारियल पानी बन गया है। इसके साथ ही पैकेट में आने वाले लस्सी व छाछ को भी पसंद किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में राई, हींग व सरसो का ताजा मठ्ठा खुद को तरोताजा रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये बोले अइसाक्रीम कारोबारी
बड़ौत। मुस्कान आइस्क्रीम के डिस्ट्रीब्यूटर मनु तिवारी का कहना है कि कोरोना कॉल में लोग ठंडी चीजों से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में आइसक्रीम का कारोबार प्रभावित हो रहा है। आलम यह है कि कंपनी से माल भी नहीं आ रहा है। बताया कि पिछले साल भी लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। इस साल भी यहीं स्थिति है। पूरे जनपद में अब तक दो साल में दो करोड से ज्यादा नुकसान हो चुका है।
बड़ौत। वाडीलाल आइस्क्रीम के डिस्ट्रिब्यूटर व कोल्ड ड्रिंक्स व्यापारी रविन्द्र कुमार आर्य का कहना है कि कारोना महामारी में कोल्डड्रिंक्स की बिक्री ना के बराबर हो रही है। माल को ठंडा रखने के लिए लगातार फ्रिज चलाना पड़ता है। मगर ग्राहकों के न आने से काम ठप्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें