फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने की चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने की चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

खेकड़ा। बागपत बार एसोसिएशन और खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बागपत सीओ से मिलकर खेकड़ा तहसील न्यू बार के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की मौत के जिम्मेदार आरोपी चिकित्सा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बागपत बार एसोसिएशन और खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीओ बागपत से मिला। उन्होंने चिकित्सक पर नरेंद्र त्यागी की हत्या करने का आरोप लगाकर सीओ से मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने की मांग की। सीओ ने उन्हें बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रतिनिधिमंडल में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर दयाल पंवार, सोमेंद्र ढाका, लोकेंद्र ढाका, राजेश कुमार, नवीन त्यागी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें