बागपत। एक युवक ने केस की फीस मांगने पर अधिवक्ता से मारपीट कर दी। वहीं, पीड़ित को भुगत लेने की धमकी दी। अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है।
अधिवक्ता मनीष विश्वकर्मा ने बताया कि वह बागपत कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके पास कुछ दिन पूर्व एक युवक आया था। उन्होंने उसके केस की फाइल मेरठ कोर्ट में लगाई थी। अब वह फाइल वापस मांग रहा है। आरोप है कि फीस मांगने पर युवक ने अभद्रता की। इतना ही नहीं विरोध करने पर अधिवक्ता से मारपीट कर दी। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।