फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को हिरासत में लेने पर पंचायत, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान को हिरासत में लेने पर पंचायत, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। सीमेेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल ग्राम प्रधान सहित तीन को उठाने पर क्षेत्रवासियों की दोघट में पंचायत हुई। आरोप लगाया कि पुलिस प्रधान को बिना वजह झूठे मामले में फंसाना चाहती है।
दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर शुक्रवार शाम क्षेत्रवासियों की पंचायत हुई। पंचायत में आरोप लगाया गया कि मौजिजाबाद नांगल ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार शाम बड़ौत पुलिस ले गई। जब राजेंद्र आदि ने एसपी बागपत से बात की तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसपी बागपत से मिलेगा। यदि प्रधान को नहीं छोड़ा गया तो सिसौली में शनिवार को पंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पुलिस थानों का घेराव कर धरना दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता अब्बास चौधरी ने की और संचालन राजकुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, मुनेश बरवाला, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, अरुण तोमर, बसंत तोमर, जुल्ला प्रधान, प्रमोद तोमर, संजीव राठी, कृष्णपाल, देवी सिंह, बिजेंद्र राणा, सुधीर, नरेंद्र राठी, भाग्यवीर, चरण सिंह, मनोज, राजपाल, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल ग्राम प्रधान सहित अन्य तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रधान पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें