फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने एडीओ पंचायत को कुचला

Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अमीनगर सराय-मेरठ मार्ग पर दुर्घटना में राजवीर की मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : amar ujla
विज्ञापन
बागपत के पिलाना भट्ठे पर हुए हादसे में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एडीओ पंचायत को कुचल दिया। इस हादसे में एक दुकानदार भी घायल हो गया, जबकि छह लोग ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के टायरों में फंसे शव को निकाला। इस हादसे के बाद एडीओ के गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी निवासी राजबीर पिलाना ब्लाक में एडीओ पंचायत थे। सोमवार को सुबह के समय वह ड्यूटी पर जा रहे थे। पिलाना भट्ठा पर स्थित मेरठ रोड पर सड़क किनारे बाइक खड़ी करके वह अपने किसी परिचित का इंतजार करने लगे। इस बीच बागपत की ओर से आ रहे ट्रक का चालक विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक को देखकर संतुलन खो बैठा। ट्रक ने पहले एडीओ पंचायत को कुचला और अपनी दुकान के बाहर बैठा नरेश भी चपेट में आ गया, इससे उसके दोनों पैर टूट गए। यही नहीं चारपाई पर बैठे छह लोगों ने खूनी ट्रक को अपनी तरफ आता देखकर भागकर जान बचाई। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग गए। 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के टायरों के बीच फंसे एडीओ पंचायत के शव को कई घंटे की मशक्कत के बाद  निकाला। मृतक एडीओ पंचायत के भाई वीरेंद्र ने थाना सिंघावली अहीर में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बाद मृतक के गांव में गमगीन का माहौल हैं। ब्लाक में भी दुख जताने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


खतरनाक है यह सफर
बागपत-मेरठ रोड पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। टाटा मैजिक में सवारियां ठूंस ठूंसकर भरी जाती है। इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। पुलिस का कहना है कि विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक को बचाने के चक्कर में ही ट्रक का संतुलन बिगड़ा। इस मामले की जांच की जा रही है।

घने कोहरे में भिड़े वाहन
रविवार की रात में घने कोहरे के कारण कई हादसे हुए। बड़ौत निवासी संतोष की बाइक गौरीपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई, इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें