बड़ौत। दिगंबर जैन बाल सदन परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कफन चोरी प्रकरण को लेकर बैठक संपन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों ने प्रशासन की हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की।
डॉ अमित राय जैन ने कहा कि कफन चोरी प्रकरण में कपड़ा व्यापारी प्रवीण जैन पर झूठा मुकदमा किए जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, बड़ौत विधायक केपी मलिक, चेयरमैन डॉक्टर अमित राणा फर्जी करार दे चुके हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराकर फर्जी मुकदमे को वापस लेने एवं दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग कर चुके हैं। वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय में आगामी जमानत की तारीख तक कोई ठोस सकारात्मक प्रक्रिया प्रशासन नहीं अपनाता है तो जैन समाज को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। दर्शन एवं जैन समाज की महिलाओं को अनशन का रास्ता अपनाना होगा। बैठक में दिगंबर जैन कॉलेज के संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन, अजीतनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के महामंत्री मुकेश जैन, श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सोसायटी शहर के महामंत्री संजय जैन, लघु उद्योग भारती से आनंद जैन उपस्थित रहे।