फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा गोवंशों को आश्रय स्थल में भेजे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रंछाड़ गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें बेसहारा गोवंश द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान जिला प्रशासन से बेसहारा गोवंशों को किसी आश्रय स्थल में छुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में सूबेदार कटार सिंह ने कहा कि गांव के जंगलों में सैकड़ों बेसहारा गोवंश फसलों को भारी क्षति पहुंचा रहे हैं। रविंद्र हट्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गोवंश से किसानों की फसलों के नुकसान से बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। बेसहारा गौवंश के खेतों में घुसने को लेकर आए दिन किसानों में संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। बैठक में फसलों के हो रहे भारी नुकसान पर कड़ा रोष व्यक्त किया और किसानों ने एक राय होकर जिला प्रशासन से बेसहारा गोवंश को किसी आश्रय स्थल में छुड़वाने की मांग की। इस दौरान बकाया गन्ना भुगतान व पर्ची इंडेंट कम आने पर भी मिलों के प्रबंधन की मनमानी पर भी नाराजगी जताई। राम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले सिंह, मांगेराम, सुखबीर सिंह, हरी कुमार, सहेंद्र, प्रेमवीर, विनोद, महेंद्र सिंह, सतवीर, महक सिंह, रामवीर, ओमवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें