फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 215 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर पालिका के गांधी पार्क में एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। इसमें 215 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन पालिका चेयरमैन डॉ. अमित राणा ने दीप जलाकर किया। शिविर में उपजा के सदस्य पत्रकार, उनके परिजन एवं पालिका के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की। शिविर में विभिन्न प्रकार की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. अनिल जैन, डॉ. संजय जैन, डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. पंकज, डॉ. सुधा रानी, डॉ. शुभम जैन, डॉ. अजय गर्ग, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पवन जैन ने ईसीजी, बीपी, हीमोग्लोबिन, हिमोग्राम, प्लेटलेट, शुगर, यूरिया, एसजीपी, सीरम कालेस्ट्रॉल, हड्डियों की जांच, आंखों की जांच शामिल की।
इस अवसर पर पालिका चेयरमैन डॉ. अमित राणा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह व कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं। डॉ. अनिल जैन ने कहा आज के भागदौड़ भरे माहौल में खुद के लिए समय निकालना और खुद को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। नियमित खानपान और योग को आने जीवन में शामिल करें, तनावमुक्त रहे। शिविर में 215 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया। इसमें नरेश पाल तोमर, गौरव तोमर, विवेक कौशिक, राहुल चौहान, अनवर बेग, मनोज उज्ज्वल, अमित शर्मा, प्रमोद कुमार, देव तोमर, अमित सैनी, राजू भारद्वाज, डॉ अरुण राठी, संदीप दहिया, अनिल शर्मा, धर्मपाल गिरि, सुनील चौहान, हरेंद्र कुमार, संदीप रविंद्र चौहान, अरुण वत्स, जेपी त्यागी, आरिफ मलिक, वाजिद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें