फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की 79 जिला बदर सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है। जिला मजिस्टे्रट/जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत 79 जिला बदर की सूची जारी की है। डीएम ने कोई जिला बदर के जिले की सीमा में दिखाई देने पर सूचना चुनाव कंट्रोल रुम के नंबर (0121-2220402) या थाने पर पर देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

प्रशासन की सूची के आधार पर बागपत कोतवाली के पांच, बड़ौत कोतवाली के 12, छपरौली के 16, बिनौली थाने के 10, दोघट थाने के छह, बालैनी थाने के पांच, सिंघावली अहीर थाने के नौ, रमाला थाने के छह, चांदीनगर थाने के पांच और खेकड़ा कोतवाली के पांच लोग गुंडा एक्ट के अंतर्गत छह माह के लिए जिला बदर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें