फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एडीएम न्यायिक शिव नारायण को मिली नगर पालिका प्रशासक की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन से पद के दुरुपयोग के कारण चेयरमैन के पद से हटाए गए हैं राजुद्दीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका चेयरमैन के पद से रालोद के राजुद्दीन एडवोकेट को हटाए जाने के तीन दिन बाद प्रशासक के तौर पर एडीएम न्यायिक शिव नारायण की तैनाती कर दी गई। चेयरमैन की जिम्मेदारी अब एडीएम ही निभाएंगे। वहीं राजुद्दीन रविवार शाम को केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मिलने दिल्ली गए।
बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर की शिकायत पर नगर पालिका के चेयरमैन पद से राजुद्दीन को शासन ने बृहस्पतिवार को हटा दिया। उनपर पद का दुरुपयोग करते हुए नगर पालिका की खाली हुई दुकानों का आवंटन नियम विरुद्ध करने का आरोप था। इसके अलावा दस, बीस, पचास, सौ रुपये के स्टांप के आधार पर 739 प्लॉटों को संपत्ति कर के रिकॉर्ड में दर्ज कराने का आरोप था। इसमें उनको दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई। चेयरमैन को हटाए जाने के बाद डीएम अस्मिता लाल ने रविवार को एडीएम न्यायिक शिव नारायण को नगर पालिका की जिम्मेदारी दी है। वह न्यायालय के साथ ही बागपत नगर पालिका के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयंत से मिले, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
बागपत। चेयरमैन के पद से हटाए जाने के आदेश राजुद्दीन को शनिवार को मिल गए। उनको नगर पालिका की तरफ से शासन का आदेश दिया गया। यह आदेश मिलने के बाद रविवार शाम को राजुद्दीन दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। उनको पूरी स्थिति से अवगत कराया। अब वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें राजुद्दीन का कहना है कि वह चौधरी जयंत सिंह से किसी तरह का निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई के लिए फैसला लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें