फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अपर मुख्य अधिकारी पर भाजपा सभासद के पति को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा की जिला योजना समिति की सदस्य और सभासद निगम शर्मा के पति विनोद शर्मा ने अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह पर कार्यालय में बुलाकर गाली-गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भजन विहार कॉलोनी निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि आरटीआई से जिला पंचायत से कुछ सूचनाएं मांगी गई थीं। उसमें घोटाला सामने आया है, जिसकी एडीएम जांच कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जांच शुरू होने से क्षुब्ध होकर अपर मुख्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय बुलाकर गाली-गलौज की। इस मामले में अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले कई दिन से प्रशिक्षण में थे और विनोद शर्मा से मुलाकात भी नहीं हुई। इस तरह लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें