फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दरिंदगी करने के आरोपी को जेल

Sat, 23 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में छात्रा का अपहरण और दरिंदगी करने के आरोपी रविंद्र कश्यप को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे एक गांव के युवक ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन कक्षा दस में पढ़ती है। वह 15 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे घर से कॉलेज के लिए आई थी। छुट्टी के बाद घर पर बीमारी की हालत में पहुंची थी। उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया गया।

हालत में सुधार होने पर उसने बताया था कि उसे गांव के ही युवक रविंद्र कश्यप ने उसे कॉलेज से बहाने से बुलवाया था। उसके बाद आरोपी उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज कर की थी।
विज्ञापन


पुलिस तभी से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी रविंद्र कश्यप खुद ही कोतवाली पहुंच गया था, जबकि  पुलिस ने दावा किया था उसे गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आरोपी जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहां से उसे जेल भेज दिया। उधर, आरोपी रविंद्र ने जेल जाते समय भी कहां कि उसे केस में साजिश के तहत झूठा फंसाया गया है। उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें