फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की एक कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर अधिवक्ता पर घर में घुसकर हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। वह पड़ोस की दुकान पर सामान लेने जा रही थी, तभी वाजिद ने उसे खाली प्लॉट में खींच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी अधिवक्ता ने उसे बचाया। उस समय वाजिद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। थोड़ी देर बाद वाजिद अपने साथियों शानू, इरफान, शहजाद, फिरोज और छोटू उर्फ टाइटल के साथ अधिवक्ता के घर पहुंचा। इन सभी आरोपियों ने घर में घुसकर अधिवक्ता पर हमला कर दिया। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने इस मामले में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें