फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की हालत बिगड़ी

Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत जिला जेल में बंद संजीव की शनिवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। संजीव सात दिन पहले ही अपने भाई की हत्या के केस में जेल गया था। चर्चा है उसने जहरीला पदार्थ खाया है। दूसरी तरफ जेल प्रशासन ने कहा नशा न मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन

 आरोपी संजीव पुत्र श्रीचंद दाहा गांव का रहने वाला है। वह अपने भाई विरेंद्र की हत्या के केस में चार नवंबर को जेल गया था। वह नशे का आदि है। नशा न मिलने के कारण वह जेल में परेशान रहता था। शनिवार को दोपहर के समय अचानक संजीव बेहोश हो गया। जेल प्रशासन ने उसका पहले जेल के अस्पताल में उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल भेजा। वहां पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर मेरठ मेडिकल रेफर किया। 
जेल में चर्चा फैली हुई है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। जबकि जेल के अफसर इससे इंकार कर रहे हैं।  जेल अधीक्षक एमएल यादव ने कहा जानकारी मिली है संजीव नशा करता था। जेल में नशा न मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ी है। उसको अस्पताल भेजा है। जहरीला पदार्थ खाने का आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें