फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में आरोपी सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। पुलिस ने चार माह पहले हुई नवविवाहिता की हत्या की आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि कासिमपुर खेड़ी गांव में नवविवाहिता मीनाक्षी निवासी रमाला की हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सास मुन्नी फरार चल रही थी। पुलिस ने शनिवार को मुन्नी को कासिमुपुर खेड़ी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

चोरी के संदिग्ध को छोड़ने का आरोप लगाया
बागपत। गायत्रीपुरम मोहल्ले में रहने वाले डा. मोहम्मद उमर फारूख के मकान में तीन दिन पहले चोरी हो गई थी। डाक्टर ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपी थी और उसमें दिखने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया गया था। डा. मोहम्मद उमर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूछताछ किए बिना ही संदिग्ध को छोड़ दिया। इस कारण चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
काठा में दुकानदार पर हमला
बागपत। काठा गांव के ऋषिपाल ने बताया कि वह पांच फरवरी को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि कुरलेंद्र, मयंक, परमेंद्र वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। वह दुकान से घर गया तो वहां भी हमला किया गया। उसने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। कोतवाली एसआई रामकुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें