फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंग मशीन में मांस छिपाकर आरोपी हुए फरार

विज्ञापन
वॉशिंग मशीन जिसमें कोतवाली पुलिस ने मांस बरामद किया - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
वाशिंग मशीन में मांस छिपाकर आरोपी फरार
विज्ञापन

बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित व्यापारियान मोहल्ले में अवैध पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा लगाया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मकान पर ताला लगाकर भाग निकले। पुलिसिने दरवाजा खोलकर मकान की तलाश ली। वाशिंग मशीन से 40 किलो मीट बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया को मुखबिर ने सूचना दी कि पुराना कस्बा स्थित व्यापारियान मोहल्ले में एक मकान में अवैध पशु कटान किया गया है। उन्होंने एसआई सहंसर पाल को फोर्स के साथ भेजा। पुलिस को मकान पर ताला लगा मिला। पुलिस ने ताला तोड़कर मकान की तलाशी ली तो वाशिंग मशीन में मीट भरा था। यहां से 40 किलो मीट बरामद किया गया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेनी चाहिए। लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मकान किसका है, पता लगाया जा रहा है। आरोपी की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है। वाशिंग मशीन से मीट बरामद हुआ है। पशु चिकित्सक से मीट की जांच करार्ई तो वह भैंस का निकला। आरोपियों का पता लगाकर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें