फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन खड़े किए तो देेना होगा जुर्माना

विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक का चालान करते एआरटीओ व चांदीनगर पुलिस - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सड़क किनारे वाहन खड़े किए तो देना होगा जुर्माना
विज्ञापन

बागपत। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण हो रही हादसों को रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय अभियान शुरू किया है। सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पहले दिन पुलिस और परिवहन विभाग ने 10 ट्रकों के चालान काटे।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े होने वाले भारी वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। खड़े ट्रकों में पीछे से दूसरा वाहन टकरा जाता है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन पुलिस और परिवहन विभाग ने सड़क किनारे खड़े होने वाले 10 ट्रकों के चालान किए। एएसपी अनिल कुमार सिंह व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने संयुक्त रूप से बताया कि होटलों और ढाबों के पास सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे जाएंगे। उनसे ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यदि फिर से ट्रक चालक नहीं माने तो ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर तीन दिन तक अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष सड़क किनारे खड़े रहने वाले भारी वाहनों के कारण लोगों की जान चली जाती है। अभियान को कई दिनों तक चलाने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। अगर आवश्यकता हुई तो अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें