बागपत में एसपी से शिकायत करने पहुंचे मजदूर वसीम के परिजन व सपा नेता। संवाद
- फोटो : katra
बागपत। बड़ौत के निर्वाण महोत्सव हादसे में ठेकेदार वसीम को राजनीति के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसपी से शिकायत की। ठेकेदार की पत्नी और सपा नेता ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
जेल भेजे गए वसीम की पत्नी शहनाज के साथ सपा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चिराग चौधरी समेत अन्य लोग एसपी से मिले। उन्होंने बताया कि मचान बनाने में अन्य मजदूर भी लगे हुए थे, लेकिन वसीम पर ही कार्रवाई की गई। उन्होंने हादसे को लेकर कुछ लोगों पर राजनीति भी करने का आरोप लगाया और ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडवोकेट अकीब, शाहरुख, सपा नेता शफीक सलमानी, महबूब मलिक, सचिन, सनी समेत अन्य मौजूद रहे।