फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, आज मौसम साफ होने का अनुमान

Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में बारिश के बीच हाईवे से गुजरता बाइक सवार युवक। संवाद
विज्ञापन
बागपत। यहां बृहस्पतिवार से रुक-रुकर हो रही बूंदाबांदी शुक्रवार शाम तक होती रही और इससे ठंडक हो गई। यहां शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है और धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल सकती हैं।
विज्ञापन

यहां शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक रुक-रुकर बारिश होती रही। जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, रटौल सहित कई गांवों में गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ़ विकास मलिक ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप भी निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें