फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Baghpat: ईंट भट्ठे पर हादसा, मकान का लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत, छह घायल

Wed, 20 Nov 2024 03:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के लूंब गांव में बुधवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की माैत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बागपत में लिंटर गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के लूंब गांव में हेवा मार्ग पर स्थित ईंट भटठे पर काम कर रहे मजदूर मकान की दीवार समेत लिंटर गिरने पर उसके नीचे दब गए। इसमें माजिद(45) पुत्र इस्लाम की मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को छपरौली सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल व बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 
लूंब गांव निवासी महिपाल का हेवा मार्ग पर शिव ट्रेडर्स के नाम से ईट भट्ठा है। बुधवार को भट्ठे पर गांव के ही बलराज मिस्त्री, माजिद, सोनू, छोटू, रोजूद्दीन, मौसम, मोसीन, विकास आदि भटठे पर बने एक कमरे पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी मकान की एक दीवार लिंटर समेत भरभराकर गिर गई।

यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुपालन न करने पर दो दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में माजिद की हुई माैत, छह घायल
सभी मजदूर मलबे में दब गए। शोर-शराबा सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग माैके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची छपरौली पुलिस की मदद से सभी को मलबे से निकलवाकर छपरौली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने माजिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में घायल सोनू, मोसीन, सोनू व मौसम को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि रोजूद्दीन का इलाज दिल्ली रोड स्थित आस्था नर्सिग होम पर चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें