फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पर आबरू लूटने का आरोप, मुकदमा दर्ज 

Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बागपत। दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती है। उसकी शादी, बिनौली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी में दिए दानदहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि एक दिन जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अफसरों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति, जेठ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


रुपयों के लेन-देन के लिए संघर्ष, तीन घायल 
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी में रुपये के लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए 
रविवार की रात में करीब 10 बजे क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी में मनोज, पप्पन और अशोक के बीच रुपये के लेन देन को लेकर कहासुनी संघर्ष में बदल गई। और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्ष के मनोज, पप्पन और अशोक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर संघर्ष को बंद कराया। साथ ही केस की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के तीनों घायलों को लेकर परिजन थाने पहुंचे और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तीनों घायलों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें