फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अभिमन्यु गुप्ता को पगड़ी पहनाकर दी विदाई

Mon, 16 Jun 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापार संघ के अध्यक्ष अ​भिमन्यु गुप्ता का स्वागत करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को अभिनंदन समारोह किया गया। इसमें व्यापार संघ में अध्यक्ष पद के 25 साल पूरे करने के बाद अभिमन्यु गुप्ता ने विदाई ली। व्यापारियों ने उनका अभिनंदन कर कार्य पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने बताया कि अभिमन्यु गुप्ता व्यापार संघ में 25 साल से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया और उनके हकों की लड़ाई लड़ी। व्यापारियों ने उनको पगड़ी पहनाकर विदाई दी और जल्द ही नया अध्यक्ष घोषित करने की बात कही। इस दौरान मनोज गुप्ता, अजय मित्तल, विभोर जिंदल, रमेश अग्रवाल, हेमकांत आर्य, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें