दाहा। दाहा के चौधरी फेरू सिंह एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रविवार को एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
गोंडा के नंदनीनगर में 14 जून को प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप हुई थी। वहां दाहा के चौधरी फेरू सिंह एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर एक स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीते। इसमें ग्रीको रोमन में तुषार ने 48 किलो में स्वर्ण, रिषभ तोमर ने 68 किलो, वरू तोमर ने 75 किलो व हसमीत चौधरी ने 85 किलो में कांस्य पदक जीता। पदक जीतने पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने खुशी जताई और एकेडमी पहुंचने पर इनका ढोल नगाड़ों व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौक पर अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, चरण सिंह खलीफा, जितेंद्र राणा, सुशील पहलवान, अनुज पहलवान, अविनाश, कल्लू पहलवान आदि मौजूद रहे।