फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग: दिल्ली में युवक की मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 25 Jan 2024 04:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत के एक युवक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल निवासी एक 23 वर्षीय युवक की दिल्ली के महरौली में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से गांव में भी गम का माहौल बन गया है। वहीं, ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं।

विज्ञापन


रटौल निवासी 23 वर्षीय बाबर पुत्र महमूद मजदूरी का कार्य करता था। वह अलग-अलग स्थानों पर बाइक पर तकिये बेचने का काम करता था। बताया गया कि बाबर पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के महरौली में फेरी का काम कर रहा था। वह रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से तकिये बेचने जा रहा था। इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, राहगीरों ने देखा तो उसे दिल्ली के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया कि राहगीरों ने ही उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन दिल्ली पहुंचे, जहां मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों नें बताया कि 20 फरवरी में बाबर की बहनों की शादी होनी है, जिसकी तैयारी में परिजन लगे थे। लेकिन हादसे से खुशी मातम में छा गई। बृहस्पतिवार शाम को युवक का शव गांव पहुंचा। इसके बाद कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें