संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की ईदगाह कॉलोनी में ट्रक के पास खड़ा होने के विवाद में आबिद के चेहरे पर ईंट से वार करके उसे घायल कर दिया। आबिद की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार रात को तौसिफ, सनोवर, सारियाब, फरियाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
ईदगाह कॉलोनी निवासी आबिद ने बताया कि 11 नवंबर की रात अपना ट्रक देखने गया था, तभी उसके चाचा इरफान के ट्रक के पास तौसीफ खड़ा हुआ मिला। उससे कारण पूछने पर गाली-गलौज की गई। आरोप लगाया कि तौसीफ ने फोन करके सनव्वर, सरियाब, फरियाद को बुला लिया। इसके बाद चारों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। साथ ही ईटों से चेहरे पर वार कर घायल कर दिया। लोगों के आने पर धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।