फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Accident: ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, मचा कोहराम

Sat, 28 Jan 2023 04:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat Accident : ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। उधर, परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में पूर्वी यमुना नहर स्थित बोहला झाल के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

मृतक व्यक्ति बिजेंद्र (47) पुत्र सत्यवीर शिकोहपुर गांव का रहने वाला था। वह अविवाहित था। शुक्रवार की शाम वह लुहारी गांव में अपनी बहन के यहां गया हुआ था। बहन के यहां से गैस सिलिंडर भरवाने के लिए वह अपने बहनोई सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत पहुंचा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिलिंडर भरवाने के बाद जब वे दोनों वापस लुहारी जा रहे थे, तो बोहला झाल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान हादसे में बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आई है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें