फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सास को गन प्वाइंट पर लेकर बहू के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Nov 2022 05:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत क्राइम समाचार : सास को गन प्वाइंट पर लेकर बहू के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय के दो युवकों द्वारा सास को गन प्वाइंट पर लेकर पुत्रवधु के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेशों पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पूर्व घर पर वह और उसकी सास मौजूद थी। घर के बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए पड़ोसी में ही रहने वाले विशेष समुदाय के दो युवक घर में घुस गए और दुष्कर्म करने का प्रयास किया, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। 

वहीं शोर सुनकर सास दौड़ी तो आरोपियों ने सास को गन प्वाइंट पर ले लिया और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पहले चौकी इंचार्ज के समक्ष फिर कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट के आदेशों पर आरोपी फुरकान व शौकीन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेशों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें।

यह भी पढ़ें: UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें