बड़ौत। बड़ौली गांव में नेशनल हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप के सामने बुधवार की रात एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
बुधवार की रात दिल्ली की ओर से रोड़ी से भरा एक ट्रक शामली जा रहा था। वह सीएनजी पंप के सामने पहुंचा तो उसमें अचानक आग लग गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो चुका था।
वहां रहने वाले अंकित के अनुसार चालक के समय रहते गाड़ी से बाहर निकलने से बड़ी दुर्घटना टल गई। सीओ विजय कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।