एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
एसओ रवि रत्न ने बताया कि थाना पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान सिंघावली अहीर पुलिया के पास लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी इंतजार उर्फ दिलदार निवासी सिंघावली अहीर है। आरोपी पर थाना सिंघावली अहीर और थाना बालैनी में लूट के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस टीम में एसएसआई रजनीश कुमार, एसआई सूरजमल, कांस्टेबल कुलदीप व सुनील नागर शामिल रहे।