फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी को लेकर किसानों का चीनी मिल पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चीनी मिल परिसर में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर किसानों ने बागपत चीनी मिल पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को चीनी मिल पर गन्ना लेकर पहुंचे किसान नरेश, रामबीर सिंह, सतेन्द्र, राजपाल, विक्रम सिंह आदि किसानों ने मिल परिसर में जगह जगह गंदगी के ढेर और जलभराव को लेकर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही गंदगी की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि किसान भवन के पास गंदगी का ढेर लगा है। रात में लाइट की व्यवस्था नहीं है। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर किसानों के ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर रहे हैं। किसान भवन में गंदगी होने के कारण किसान रात के समय नहीं रुक पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें