संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा के शिव मंदिर में शनिवार को मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की पूजा करके प्राण-प्रतिष्ठा कराई। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व गांव में बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
मंदिर में शनिवार को खाटू श्याम, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, राम दरबार, दुर्गा माता, विष्णु-लक्ष्मी, संतोषी माता व हनुमान जी आदि की मूर्तियों की स्थापना कराई गई। इससे पूर्व मंदिर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलों से स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजे की धुनों पर झूमते चल रहे थे। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन करके प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रामकुमार शर्मा, हरिदत्त शर्मा, रविदत्त शर्मा, देवेंद्र शर्मा, ओमी, सुशील शर्मा, प्रदीप, राहुल, राकेश, राजेंद्र, रवींद्र, कपिल, रेखा, विमलेश, सुनीता, अनीता, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, ज्योति, मीनू समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।