फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंद बंदी की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जेल में शुक्रवार की रात्रि में हार्ट अटैक से एक बंदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा। जेल प्रशासन ने एक अन्य बंदी को हार्ट संबंधी नियमित जांच के लिए मेरठ भेजा।
विज्ञापन

जिला जेल की 660 बंदी की क्षमता है। जबकि यहां 700 से अधिक बंदी बंद हैं। जेल में ढ़िकाना निवासी एक करीब साठ वर्षीय बंदी रामछैल हत्या आदि के मामले में बंद है। शुक्रवार की रात्रि में करीब ग्यारह बजे बंदी रामछैल के सीने में अचानक दर्द होने लगा। उसने तभी जेल के चिकित्सकों को जानकारी दी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे जिला अस्पताल में भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे हार्ट अटैक के कारण मृत घोषित किया। इसके बाद जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल में पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद जेल प्रशासन ने बंदी के शव को परिजनों के सुपुर्द किया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भेजा। वहां उसकी मौत हो गई। शव परिजनों को सौंपा। इसके अलावा जेल में बंद गांव बुढ़पुर निवासी बंदी राजबीर भी हार्ट रोगी हैं। बंदी राजबीर को भी नियमित जांच के लिए मेरठ भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें