फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मवीकलां गांव के पास विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां गांव में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, ताकि उद्यमियों को जमीन के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए उद्योग विभाग ने प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र बना हुआ है और वहां जमीन काफी कम रह गई है। काफी संख्या में दिल्ली, नोएडा व अन्य स्थानों से उद्यमियों ने अपना उद्योग लगाना शुरू कर दिया है। उद्यमियों को जमीन के लिए इधर उधर न भटकना पड़े इसके लिए मवीकलां गांव में नया औद्योगिक क्षेत्र लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद उद्यमियों केा जमीन मिल जाएगी और वह आराम से अपना उद्योग लगा सकेंगे। वहीं ग्रामोद्योग उपायुक्त अर्चना तिवारी ने बताया कि नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें