फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर चलती कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रमाला बस स्टैंड के समीप स्विफ्ट कार में आग लग गई। जिसकी जानकारी पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जल चुकी थी। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना रविवार की सुबह करीब 4 बजे की है। उन्हें रमाला बस स्टैंड के पास कार में आग लगने की सूचना मिली। उनकी टीम वहां पहुंची, लेकिन चालक नहीं मिला। वह गाड़ी छोड़कर जा चुका था। उन्होंने सूचना देकर दमकल विभाग की टीम को बुलाया। जहां दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ही कार में आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें