बंदर के काटने से घायल हुआ छात्र अरमान। संवाद
बिनौली। संतनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंदरों के एक झुंड ने कक्षा चार के छात्र अरमान पर हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया।
बरनावा गांव निवासी अहसान का बेटा अरमान संतनगर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है, जो बृहस्पतिवार को विद्यालय गया था। तभी पानी पीने के लिए टंकी के पास गया तो बंदरों के झुंड ने अरमान पर हमला कर दिया। बंदरों ने अरमान के हाथ में काटकर घायल कर दिया। छात्र के शोर मचाने पर वहां आए शिक्षकों ने बंदरों को भगाया। इसके बाद प्रधानाध्यापक विजय कुमार, सहायक अध्यापक अंकित चौहान ने बिनौली सीएचसी में छात्र का उपचार कराया। बंदर के हमले का पता चलने पर छात्र के परिजन भी वहां आ गए।