फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कमाला में डेंगू से पांच साल की बच्ची की मौत, तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी मासूम

Wed, 06 Nov 2024 01:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

पिछले कई दिन से बीमार थी और उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगवाने और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है।
 
विज्ञापन
कमाला गांव निवासी मृतक बच्ची वान्या का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र  के कमाला गांव में डेंगू से पांच साल की बच्ची की माैत हो गई है। वह पिछले कई दिन से बीमार थी और उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगवाने और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है।

विज्ञापन


गांव के विनोद ने बताया कि उसकी बेटी वान्या (5) तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। पहले उसका गांव में ही इलाज कराया गया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार को बच्ची को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: पश्चिमी यूपी में आज से कार्य करेंगे अधिवक्ता, दीवान स्कूल ने समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के कारण उसकी प्लेटलेट्स लगातार गिर रही थी। अस्पताल में बेटी की डेंगू की जांच कराई गई जो पॉजिटिव आई। मंगलवार सुबह बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव में बुखार का कहर, काफी संख्या में बीमार
गांव के ग्राम प्रधान अमरजीत राणा, अजयपाल, रविंद्र, प्रमोद, महेश का कहना है कि गांव में बुखार का प्रकोप फैल रहा है। गांव काफी लोग बुखार से पीड़ित है। लोगों को प्राइवेट चिकित्सकों से जांच और इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच करने और गांव में दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।

गांव में मंगलवार को शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई थी। गांव में बुधवार को टीम भेजकर बच्ची की मौत की जानकारी कराई जाएगी और दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। - डॉ. तीरथ लाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें