फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली मैकेनिक के परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या के बाद रविवार को जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


कई दिन पहले हिलवाड़ी गांव में मैकेनिक चंद्रपाल कश्यप की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी हंगामा हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी बबलू और रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को सांसद राजकुमार सांगवान, राज्य मंत्री केपी मलिक, जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और एसडीएम भावना सिंह हिलवाड़ी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका हाल जाना। परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए एक डमी चेक सौंपा गया। यह चेक चंद्रपाल की पत्नी को दिया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

-संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य को पुलिस ने रोका
महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप के नेतृत्व में रविवार को करीब दस लोग बिजली मैकेनिक चंद्रपाल के परिवार से मिलने हिलवाड़ी गांव में जा रहे थे। दो गाड़ियों में करीब दस लोग सवार थे। सुशील कश्यप का आरोप है कि उन्हें हिलवाड़ी नहीं जाने दिया और बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद उन्हें कोतवाली ले जाया गया, जहां उन्हें करीब एक घंटा बैठाए रखा। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि उन्हें रास्ते में रोका नहीं गया, बल्कि फोन करके कोतवाली में बुलाया गया था। बातचीत कर घटना की जानकारी देकर उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें