फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परीक्षार्थियों को गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा चार केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 312 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें से कई देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए। परीक्षार्थियों को सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नों ने काफी उलझाया।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए बागपत में चार केंद्र बनाए गए थे। इनमें बागपत का श्रीयमुना इंटर कॉलेज, अग्रवाल मंडी टटीरी का डीएवी इंटर कॉलेज, बड़ौत का दिगंबर जैन इंटर कॉलेज और जनता वैदिक इंटर कॉलेज शामिल थे। पहली पाली में 157 और दूसरी पाली में 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। श्रीयमुना इंटर कॉलेज में पंजीकृत 352 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 33 और दूसरी पाली में 32 अनुपस्थित रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में 460 में से पहली पाली में 46 और दूसरी पाली में 44 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में 384 में से पहली पाली में 32 और दूसरी पाली में 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 460 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 46 और दूसरी पाली में 47 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


यह बोले परीक्षार्थी

पेपर आसान था, लेकिन गणित के कई प्रश्नों ने उलझाया। तैयारी के अनुसार प्रश्न आने से ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी।- शिखा अग्रवाल मंडी टटीरी
पेपर हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। समय से पूरा पेपर हल कर लिया गया और पेपर में बेहतर अंक आने की उम्मीद है। -आयुषी, बड़ौत
-पेपर में लेखकों के परिजनों के नाम पूछे गए थे, जिससे सामान्य ज्ञान के प्रश्न में थोड़ी परेशानी हुई। सबसे पहले आसान प्रश्नों को हल किया। -नितिन, अग्रवाल मंडी टटीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें