फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फार्म हाउस के बाहर खड़ी कार में लगी आग

विज्ञापन
डौला गांव में कार में लगी आग बुझाते लोग। स्रोत:विडियोग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अमीनगर सराय। डौला गांव में रोयल फॉर्म हाउस के बाहर खड़ी अरुण निवासी महेशपुर चोपड़ा की कार में आग लग गई। कार मालिक अरुण ने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महेशपुर चोपड़ा गांव निवासी अरुण ने बताया कि वह अपनी कार मुकेश त्यागी की बेटी की शादी में शामिल होने फार्म हाऊस में पहुंचा था। फार्म हाऊस के बाहर पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद अंदर चले गए।
इसके करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों ने कार से धुआं निकलने के बारे में बताया। इस पर आसपास खड़ी गाड़ियों को हटवाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से कार में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी प्रियवृत्त का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें