दोघट। दाहा गांव में उधार सामान नहीं देने पर रविवार शाम साले और उसके जीजा ने किरयाना दुकानदार सोमपाल पर हमला कर दिया। घायल सोमपाल का सीएचसी में उपचार कराया गया, जबकि एक हमलावर को पुलिसकर्मी पकड़कर थाने ले गए।
दाहा गांव निवासी सोमपाल ने बताया कि रविवार शाम वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी पड़ोस का ही युवक उसकी दुकान से सामान उधार मांगने लगा। उसने उधार देने से मना किया और सामान के नकद रुपये मांगे। साथ ही पहले उधार दिए सामान के रुपये भी देने के लिए कहा। इसको लेकर युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी, तभी युवक का बुढ़ाना निवासी जीजा भी वहां आकर मारपीट करने लगा। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। इसमें तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।