फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: असारा में कृष्णा नदी पर बनेगा पुल, 10 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। असारा गांव में कृष्णा नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल बनने से असारा, हिम्मतपुर, सुजती, दोघट, गांगनौली, टीकरी समेत 10 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधी और सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। वर्षों से पुल न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए वहां के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे क्योंकि बरसात के मौसम में नदी पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता था। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। अब शासन ने इसको मंजूर कर दिया है और 10.25 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल के बनने के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। किसानों को खेतों में जाने के लिए कई किमी दूर से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।
असारा के आरिफ, गुलशन, धर्मवीर, तेजपाल और महाराज ने कहा कि इस पुल के निर्माण की मांग काफी समय से कर रहे थे। इसके नहीं बनने से कई बार खेतों में जाने में खतरा होता था, क्योंकि बरसात के समय में पानी काफी ऊपर तक आ जाता है। ऐसे में डूबने का खतरा ज्यादा रहता था। अब लोगों की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। इसके अलावा विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर हिंडन नदी पर झुंडपुर गांव में भी पुल निर्माण की मंजूरी मिली थी। उसका कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें