फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अमीनगर सराय मार्ग पर बस का संचालन किया बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत से अमीनगर सराय मार्ग पर लोगों की सुविधा के लिए तीसरी बस का संचालन शुरू किया गया था, मगर एक माह चलाने के बाद बस को बंद कर दिया गया। इससे मार्ग से जुड़े करीब 10 गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जा रहा था। बसों की कमी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों के सामने मार्ग पर एक बस बढ़ाने की मांग रखी थी। उनकी परेशानी को देखते हुए करीब एक माह पहले तीसरी बस का संचालन शुरू किया गया था, जो अब दोबारा से बंद कर दी गई। इसके बंद होने से लोगों को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मार्ग से जुड़े गुराना, हिलवाड़ी, धनौरा, पुट्टी, बिजवाड़ा, अमीनगर सराय समेत 10 गांव के लोगाें की दोबारा से परेशानी बढ़ गई है। विजय, राहुल, मोहित, बेगराज, राजेंद्र समेत अन्य लोगों ने बंद की गई बस को फिर से शुरू करने की मांग की। लोगों का कहना है कि कुछ दिन के लिए राहत मिली थी, मगर अब दोबारा से डग्गामार वाहनों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है।


वर्जन
यात्रियों की जरूरत के अनुसार मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बस का संचालन दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें