फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर पलटने पर भाकियू कार्यकर्ता और बाइक की टक्कर से गैस एजेंसी कर्मी की मौत

विज्ञापन
हादसे में मृतक बूढपुर गांव निवासी मृतक जयवीर सिंह की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत/रमाला। बूढ़पुर गांव में खेत में जोताई कर रहे भाकियू कार्यकर्ता जयवीर (45) का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ौत में बाइक की टक्कर से गैस एजेंसी कर्मी रोहताश (56) की मौत हो गई। इनके अलावा अलग-अलग हादसों में सीआईएसएफ के जवान और उनकी पत्नी समेत छह घायल हो गए। घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। बूढ़पुर गांव निवासी भाकियू कार्यकर्ता जयवीर शुक्रवार दोपहर अपने खेत में गेहूं बुवाई के लिए जोताई कर रहे थे। बताया कि तभी उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बराबर में गहरे खेत में पलट गया। इससे जयवीर ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे किसान दौड़कर वहां आए और उन्होंने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जयवीर के परिवार में दो बेटे हैं।
दूसरी तरफ बड़ौत की न्यू रामनगर काॅलोनी निवासी रोहताश एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का कार्य करता था, जो बृहस्पतिवार को किसी काम से गुराना गांव गया था।
विज्ञापन

रात में टेंपो से उतरकर पैदल लौटते समय जैसे ही सीएनजी पंप के सामने पहुंचा तो एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहताश की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भी घायल हो गए। लोगों ने घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया।
एजेंसी कर्मी रोहताश के परिवार में दो बेटे और दो बेटी हैं। इस मामले में सीओ विजय कुमार का कहना है कि एजेंसी कर्मी की मौत में बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
n ट्रक और कार के बीच में फंसी सीआईएसएफ जवान की बाइक : दोघट/दाहा। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ में सीआईएसएफ के जवान रविंद्र निवासी कुरथल जिला मुजफ्फरनगर की बाइक कार और ट्रक के बीच में फंस गई। इस हादसे में सीआईएसएफ जवान रविंद्र और उनकी पत्नी अनीता घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बड़ौत के अस्पताल में दोनों का उपचार कराया। बताया कि सीआईएसएफ जवान रविंद्र दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात है और शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद जवान रविंद्र और उनकी पत्नी घर चले गए।

हादसे में मृतक बूढपुर गांव निवासी मृतक जयवीर सिंह की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

हादसे में मृतक बूढपुर गांव निवासी मृतक जयवीर सिंह की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें