फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/ दोघट । बामनौली गांव में चल रही दो दिवसीय ओमकार सिंह फौजी मेमोरियल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समय के अभाव के चलते समापन नहीं हो सका। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को बामनौली गांव में दो दिवसीय ओमकार सिंह फौजी मेमोरियल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसके पहले दिन शिकोहपुर की टीम विजयी रही थी। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होना था, लेकिन समय के अभाव के चलते अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह के समय मलकपुर और लुहारी के बीच मैच खेला गया। इसमें मलकपुर की टीम विजय रही। ईदरीशपुर की टीम ने लौहड्डा को हराया, भडल ने बामनौली को, बिजरौल की शाहमल टीम ने वाजिदपुर को, हिसार ने भगवानपुर की टीम को, ईदरीशपुर की टीम ने फखरपुर की टीम को हराया। शाम के समय बामनौली ने शिबौपुर की टीम को तीन अंक, बिजरौल ने वाजिदपुर की टीम को 23 अंक खखरपुर ने भारसी की टीम को 12 अंक और हिसार ने ईदरीशपुर की टीम को 12 अंक से हराया। इस मैचों में रेफरी की भूमिका सतेंद्र खलीफा, मा. बलवान सिंह, मा. सरदार सिंह और मा. कृष्ण पाल सिंह ने निभाई। रेफरी कृष्णपाल सिंह ने बताया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा। इसको सफल बनाने में सुरेंद्र प्रधान, वीरेश प्रधान, वीरेंद्र मैनेजर, योगेंद्र प्रधान, रामवीर, सोनू, अमित, विकास, सहेंद्र, महेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें