फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध स्थिति में युवक ने आग लगाकर जान दी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने संदिग्ध स्थिति में आग लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय युवक ने रविवार की रात्रि को संदिग्ध स्थिति में केरोसीन तेल छिड़कर आग लगा ली। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए । चिकित्सक ने उसे मेरठ भेजा। मेरठ के अस्पताल में चिकित्सक उसे बचाया नहीं जा सके। सोमवार को दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। गमगीन परिजन उसके शव को घर वापस लेकर आए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का पिता आंखों से देखने में असमर्थ है। उसका यह अकेला ही पुत्र था । इससे अलग तीन पुत्रियां है जिनकी शादी हो चुकी हैं। सूरदास पिता को सांत्वना देने वाले ग्रामीणों की भी आंखें भीगी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें