फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा पहुंचने पर आचार्य श्री का स्वागत

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। आचार्य श्री 1008 ज्ञान सागर जी महाराज का बड़ागांव त्रिलोक तीर्थ से विहार कर नगर में पहुंचने पर जैन भक्तों ने बैंडबाजों के साथ स्वागत कर जय जयकार करते श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ले गए। निर्भय एन्कलेव के धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में नवनिर्मित जैन धर्मशाला का उद्घाटन किया। रविवार की दोपहर दो बजे आचार्य श्री 1008 ज्ञान सागर जी महाराज बड़ागांव त्रिलोक तीर्थ धाम से विहार कर खेकड़ा नगर के लिए रवाना हुए। सर्वप्रथम उन्होंने नगर में बड़ागांव मार्ग स्थित निर्भय एन्कलेव धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में नवनिर्मित जैन धर्मशाला का उद्घाटन किया। इसके पश्चात जैन इंटर कॉलेज से महाराज श्री का स्वागत कर जैन भक्त बैंडबाजों के साथ जयजयकार करते छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

योग समापन समारोह आयोजित
खेकड़ा। श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन साधुवृत्ति आश्रम बड़ागांव में आर्यिका श्री 105 पुण्य मति माता एवं क्षुल्लिका 105 ज्ञान मति माता का वर्षा योग समापन समारोह आयोजित किया। मंगलाचरण पंडित धनराज जैन ने किया। क्षुल्लिका 105 ज्ञान मती माता ने कहा गुरू का सच्चा भक्त बनने पर सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। दूसरों की कभी निंदा नहीं करनी चाहिए। परिस्थितियों में समता रखने वाला व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है। आर्यिका 105 चंद्रमती माता ने कहा मनुष्य यदि जीवन में धर्म न रखे तो वह मानव नहीं रह पाता। सबसे बड़ा धर्म दया भाव के साथ अच्छे कर्म करना होता है। प्रवीण जैन ने पिच्छी एवं वस्त्र तथा राजवती जैन ने मंगल कलश भेंट किए। साथ ही बच्चाें ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन विनय कुमार जैन पूर्व प्रधानाचार्य ने किया। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, मुकेश कुमार, संजय जैन, कैलाश चंद जैन, राजवती जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें