फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने गांव-गांव में किया जनसंपर्क

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के दो नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर वोट मांगे।
विज्ञापन

जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा ने गांव नंगला और शबगा में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनका स्वागत किया । उनके साथ श्याम सिंह चौधरी, धर्मेंद्र, ओमवीर, हरपाल, तेजपाल, वेदपाल मान आदि रहे। आजीवन सदस्यों ने वीरेंद्र पाल सिंह के समय में कराए कार्यों की सराहना की और उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया। इसके बाद बड़ौली गांव में बिल्लू प्रधान, राजेंद्र चेयरमैन, सोमपाल, राजेंद्र, सुरेंद्र ने जनसंपर्क किया। इसके बाद राममेहर, मनीष राठी ने टीकरी, सूजती, बिटावदा में जनसंपर्क कर वीरेंद्र पाल सिंह को वोट देने का अपील की।
विज्ञापन

वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजवीर सिंह बड़ौली ने साथियों के साथ कान्हड़, दाहा, पुसार में जनसंपर्क कर वोट मांगे। दाहा में चौगामा क्षेत्र की पंचायत हुई। इसमें राजवीर सिंह को समर्थन देने की अपील की। उनके साथ अमित, सुभाष, छतर सिंह, रमेश प्रधान, जगवीर सिंह, संजीव मान, जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, कृषि पाल राणा, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, कृष्णपाल, देवेंद्र प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें